Logo
International Journal of
Advanced Educational Research

Search

ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 1 (2023)
माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की सृजनात्मकता एवं शैक्षिक रूचियों का सामाजिक आर्थिक स्तर तथा विद्यालय के स्वरूप के परिप्रेक्ष्य में अध्ययन
Authors
डा. भूपेन्द्र सिंह
Abstract
प्रत्येक बालक कुछ विशिष्ट शक्तियों को लेकर जन्म लेता है और इन्हीं अन्तर्निहित शक्तियों में सृजनात्मकता भी एक शक्ति है जो एक विषेष ढंग से चिन्तन करने का तरीका होती है। जिसे सृजनात्मक चिन्तन कहा जाता है। यह शक्ति बालक की चिन्तन शैली में, अध्ययन में, खेलकूद में, घटनाओं के स्मरण करने में, किसी समस्या के समाधान में, सामाजिक अन्तःक्रियाओं में तथा अन्य किसी भी कार्य में देखी जा सकती है। सृजनशीलता को यदि स्वस्थ वातावरण मिलता है तो यह पनप जाती है अन्यथा समाप्त हो जाती है। सृजनात्मकता का षिक्षा से गहरा सम्बंध होता है और शिक्षा का रूचि के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध होता है क्योंकि रूचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त की जाती है। फलतः सृजनात्मकता और शैक्षिक रूचि में गहरा सम्बन्ध होता है। क्योंकि जब कोई सृजनशील बालक अपनी रूचि के विषय विज्ञान व वाणिज्य को पढता है तो वह आगे चलकर महान वैज्ञानिक या महान अर्थशास्त्री बन सकता है। जब हम बालक के सामने अनेक खिलौने रखते हैं तब वह उनमें से किसी एक खिलौने को उठा लेता है यहॉ रूचि ही वह कारक है जो बालक को वह विशिष्ट खिलौना उठाने के लिए प्रेरित करती है। रूचि ही वह अभिप्रेरक शक्ति है जो किसी क्रिया की ओर ध्यान देने को बाध्य करती है। माध्यमिक स्तर पर बालक को अनेक वैकल्पिक विषयों में से उपयुक्त विषय का चयन करना होता है क्योकि किशोरावस्था में बालक की सृजनात्मकता और शैक्षिक रूचि पर परिवार, विद्यालय, शिक्षक, लिंग, मित्र-मण्डली आदि सभी का प्रभाव देखने को मिलता है। अतः प्रस्तुत अध्ययन एवं प्रयास है यह जानने का, कि क्या विद्यार्थियों की सृजनात्मकता एवं शैक्षिक रूचियों पर उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर, लिंग एवं विद्यालय का कोर्इ्र प्रभाव पडता है अथवा नहीं।
Pages:15-20
How to cite this article:
डा. भूपेन्द्र सिंह "माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की सृजनात्मकता एवं शैक्षिक रूचियों का सामाजिक आर्थिक स्तर तथा विद्यालय के स्वरूप के परिप्रेक्ष्य में अध्ययन". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 8, Issue 1, 2023, Pages 15-20
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.