ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 6 (2021)
उच्च माध्यमिक स्तर के विज्ञान कला एवं वाणिज्य संकाय के शहरी एवं ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों की संवेदी अधिगम शैलियो का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
मृदुला शर्मा, डॉ. भुवन चंद्र महापात्रा
Abstract
उच्च माध्यमिक स्तर के विज्ञान,कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों कीसंवेदी अधिगम शैली (दृश्य, श्रव्य एवं गतिज) प्राथमिकताओं का तुलनात्मक अध्ययन उनके परिवेश के आधार पर किया गया। शोधार्थी द्वारा सर्वेक्षण शोध विधि का प्रयोग किया गया। प्रस्तुत शोध में तीनों संकायो के कक्षा ग्यारहवीं के 600 (विज्ञान-200,कला-200 एवं वाणिज्य-200) विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया। शोधार्थी द्वारा प्रदत्त एकत्रीकरण हेतु स्वनिर्मित प्रमापिकृत अधिगम शैली मापनी का प्रयोग किया गया। अधिगम शैली मापनी की विश्वसनीयता क्रोनबेक अल्फा गुणांक द्वारा दृश्य(0.856), श्रव्य(0.710) तथा गतिज(0.720), ज्ञात की गई जो कि मापनी के पदों के मध्य एक सुसंगत आंतरिक संगतता को दर्शाती है। शून्य परिकल्पनाओं की जांच (0.05 सार्थकता स्तर) अयुगल टी परीक्षण द्वारा की गई। शोध परिणामों से ज्ञात हुआ कि शहरी एवं ग्रामीण परिवेश के विज्ञान,कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की दृश्य श्रव्य एवं गतिज संवेदी अधिगम शैली प्राथमिकताओं मे सार्थक अंतर पाया जाता है।
Download
Pages:22-25
How to cite this article:
मृदुला शर्मा, डॉ. भुवन चंद्र महापात्रा "उच्च माध्यमिक स्तर के विज्ञान कला एवं वाणिज्य संकाय के शहरी एवं ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों की संवेदी अधिगम शैलियो का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 6, Issue 6, 2021, Pages 22-25
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
