Logo
International Journal of
Advanced Educational Research

Search

ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 1 (2021)
कोविड-19 महामारी का भारतीय राजनीति एवं शिक्षा व्यवस्था पर प्रभाव
Authors
आदित्य कुमार
Abstract
कोविड-19 महामारी अर्थात् कोरोना वायरस के प्रभाव से आज मानव सभ्यता का कोई भी भाग अछूता नहीं है। कोविड-19 महामारी के दौर में समूचा विश्व अलग-अलग पतवारों में सवार समुद्र की एक दिशा-विहीन लहर में भटक रहा है। इस महामारी का सर्वाधिक प्रभाव भारत के साथ-साथ समूची वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। महामारी के कारण उत्पादन की रफ्तार एवं स्तर कम हो गया है, व्यापार एवं आपूर्ति श्रृंखला अत्यधिक प्रभावित हुई है, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर डिमाण्ड-सप्लाई चैन प्रभावित हुई है जबकि विमानन, होटल, आतिथ्य, पर्यटन एवं पर्यटन बाजार आदि व्यापक रूप से प्रभावित हुए हैं। किन्तु भारतीय राजनीति एवं शिक्षा व्यवस्था पर इस महामारी से पड़ने वाले प्रभाव को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। भारत में, जहाँ एक तरफ कोविड-19 का प्रभाव निरन्तर बढ़ रहा है, निरन्तर नये मामले उभर कर सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों के साथ-साथ पंचायती राज संस्थायें भी इस महामारी से निपटने की प्रक्रिया में जी जान से जुटी हैं, जिसके अन्तर्गत हमें भारतीय राजनीति में एक विशेष प्रकार के ‘सहकार’, ‘सहयोगात्मक’ एवं ’सहकारी संघवाद’ की झलक मिलती है।
Pages:26-29
How to cite this article:
आदित्य कुमार "कोविड-19 महामारी का भारतीय राजनीति एवं शिक्षा व्यवस्था पर प्रभाव". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 6, Issue 1, 2021, Pages 26-29
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.