ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 6 (2020)
राष्ट्र के विकास एवं राजनीति में महिलाओ का योगदान
Authors
राजेंद्र कुमार शर्मा
Abstract
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। भारतीय संस्कृति में नारी सदा ही शक्ति के रूप में पूजनीय रही है। प्राचीन काल से हमारे ऋषियों की मान्यता रही है कि जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है। चाहे वैदिक काल में नारियाँ रही हो अथवा उन्नीसवीं व बीसवीं सदी की क्रांतिकारी महिलाएं रही हो या आज की राजनीतिक महिलाएं हो, ये सभी नारी शक्ति के विभिन्न रूप है। नारी में ममता, धैर्य, करुणा, दया, प्रेम, त्याग एवं समर्पण ये सभी गुण विधमान है। परन्तु फिर भी महिलाओ को आज भी समाज में उचित सम्मान नहीं मिला है । आज भी उनके साथ अपराध एवं अत्याचार दिनों दिन बढते जा रहे है। ये महिलाओ पर हो रहे अत्याचार राष्ट्र के विकास एवं संस्कृति में बाधक है । महिलाओं के प्रति जो लोगो की खराब सोच, मानसिकता है उसे दूर करके उन्हें देश, समाज एवं राजनीति में उचित सम्मान दिलाया जा सकता है।
महिलाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा के द्वारा प्रषिक्षित कर एवं समान अवसर प्रदान कर महिलाओं को राष्ट्र के विकास में उपयोग किया जा सकता है । भारतीय संस्कृति, राष्ट्र के विकास एवं राजनीति में नारी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस शोध पत्र के माध्यम से महिलाओं का राष्ट्र के विकास एवं राजनीति में योगदान की व्याख्या की जा रही है।
Pages:33-34
How to cite this article:
राजेंद्र कुमार शर्मा "राष्ट्र के विकास एवं राजनीति में महिलाओ का योगदान". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 5, Issue 6, 2020, Pages 33-34
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
