Logo
International Journal of
Advanced Educational Research

Search

ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 3 (2020)
विशेष विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन
Authors
प्रीति मौर्या
Abstract
सम्पूर्ण शिक्षा प्रणाली में शिक्षक एक ऐसा व्यक्ति होता है जो शिक्षा प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने एवं प्रभावशाली परिणाम देने में सक्षम है। शिक्षक जिस विद्यालय में रहकर शिक्षण कार्य करता है उसका भी शिक्षक के मानसिक स्वास्थ्य पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। इस दृष्टि से विशेष विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को तो और भी अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि विषेष बच्चों को पढ़ाने के लिए अधिक धैर्य की आवष्यकता होती है। ये बच्चे पहले ही शारीरिक एवं मानसिक रूप से असमर्थ होते हैं और यदि षिक्षक का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा न हो अथवा शिक्षक का व्यवहार अच्छा न हो तो उसका उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। जिससे धीरे-धीरे वे मानसिक अस्वस्थता की ओर बढ़ने लगते हंै। जो न केवल उनके स्वयं के लिए हानिकारक होता है अपितु सम्पूर्ण समाज के लिए हानिकारक होता है। इस दृष्टि से यह आवष्यक है कि शिक्षकों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा हो जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए कक्षा-कक्ष सम्बन्धी शिक्षण-अधिगम गतिविधियों के लिए ऐसी उपयुक्त परिस्थितियाॅं तथा वातावरण उपलब्ध करा सकें, जिससे बालकों को सीखने में सहायता प्राप्त हो।
Pages:31-33
How to cite this article:
प्रीति मौर्या "विशेष विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 5, Issue 3, 2020, Pages 31-33
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.