ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 2 (2020)
स्वतंत्रता आन्दोलन में खुदीराम बोस एवं प्रफुल्ल चाकी का योगदान
Authors
कल्पना कुमारी
Abstract
बिहार में क्रांतिकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सियाराम सिंह के नेतृत्व में ‘सियाराम दल’ ने उल्लेखनीय योगदान दिया। इस दल के कार्यक्रम में चार बातें मुख्य थी - धन संचय, शस्त्र संचय, शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण तथा सरकार का प्रतिरोध करने के लिए जन संगठन। बिहार के प्रारंभिक क्रांतिकारियों में डॉ0 ज्ञानेन्द्र नाथ, केदारनाथ बनर्जी तथा बाला ठाकुर दास प्रमुख थे। इन्होंने 1906-07 में रामकृष्ण सोसाईटी की स्थापना की। यह सोसाईटी बिहार में क्रांति को आगे बढ़ाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। इनसे जुड़े क्रांतिकारी दल के सदस्य, अंग्रेजों को मार डालना ही अपना एक मकसद नहीं रखता बल्कि वह अंग्रेजों को यह बतला देना चाहता था कि अंग्रेजी हुकूमत ज्यादा दिन नहीं चलेगा। 20वीं शताब्दी के शुरूआत से ही क्रांतिकारियों द्वारा बम बनाना एक अभूतपूर्व उपलब्धियाँ थी। इन उपलब्धियों से जुड़े क्रांतिकारियों में सबसे अधिक खुदीराम बोस तथा प्रफुल्ल चाकी का योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है।
Download
Pages:16-18
How to cite this article:
कल्पना कुमारी "स्वतंत्रता आन्दोलन में खुदीराम बोस एवं प्रफुल्ल चाकी का योगदान". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 5, Issue 2, 2020, Pages 16-18
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
