Logo
International Journal of
Advanced Educational Research

Search

ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 1 (2020)
हिन्दी, अंग्रेजी एवं संस्कृत विषय के प्रति लिंग आधारित शिक्षक अपेक्षा सम्बन्धी अध्ययन
Authors
डाॅ0 ललित मोहन पाण्डे
Abstract
राजन्थल एवं जेकब्सन के प्रथम प्रकाशन ‘‘पिग्मेलियन इन द क्लासरूम’’ के पश्चात् शिक्षाविदों का ध्यान इस ओर गया कि कक्षा-कक्ष में शिक्षक अवलोकन आधारित अनुमान की त्रुटि के कारण ऋणात्मक अपेक्षा रखने से विद्यार्थी के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार हो सकता है। अनेक शोधकर्ताओं द्वारा विद्यार्थी सफलता एवं उपलब्धि के प्रति अपेक्षा निर्माण को प्रभावित करने वाली विशेषताओं के रूप में लिंग की पहचान की गयी। प्रस्तुत अध्ययन में सर्वेक्षण के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया गया है कि क्या हिन्दी, अंग्रेजी एवं संस्कृत विषय के प्रति शिक्षकों द्वारा विद्यार्थी लिंग के आधार पर भिन्न-भिन्न अपेक्षाऐं रखी जाती हैं? अध्यापकों द्वारा इनमें से किस विषय को छात्र सकारात्मक व किसे छात्रा सकारात्मक विषय के रूप में देखा जाता है? अध्ययन हेतु जनपद अल्मोड़ा के 50 हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट काॅलेजों से 373 हाईस्कूल स्तर पर अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों को चयनित किया गया। स्व-निर्मित व्यक्तिगत सूचना प्रपत्र व टी0ई0बी0क्यू0 प्रश्नावली का उपयोग करके प्रदत्त संकलन किया गया। परिकल्पना परीक्षण हेतु प्रदत्तों के अंकीकरण के उपरान्त सांख्यिकीय विष्लेषण में अनुमानात्मक सांख्यिकी के अन्तर्गत काई वर्ग परीक्षण ( ) का प्रयोग किया गया। अध्ययन के परिणाम स्वरूप ज्ञात हुआ कि हाईस्कूल स्तर के शिक्षक हिन्दी एवं संस्कृत विषय के लिए छात्रों की तुलना में छात्राओं से उच्च सकारात्मक अपेक्षा रखते हैं जबकि अंग्रेजी में इसके विपरीत छात्रों से छात्राओं की तुलना में उच्च सकारात्मक अपेक्षा रखते हैं। शिक्षकों में विभिन्न भाषाओं के प्रति विद्यार्थी लिंग के आधार पर भिन्न अपेक्षाऐं रखने की प्रवृत्ति पायी जाती है।
Pages:43-46
How to cite this article:
डाॅ0 ललित मोहन पाण्डे "हिन्दी, अंग्रेजी एवं संस्कृत विषय के प्रति लिंग आधारित शिक्षक अपेक्षा सम्बन्धी अध्ययन". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 5, Issue 1, 2020, Pages 43-46
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.