ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 4 (2018)
इलाहाबाद जिले में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मानसिक सजगता का अध्ययन
Authors
विजय शंकर यादव, डाॅं0 डी0 एस0 सिंह बघेल
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र इलाहाबाद जिले में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मानसिक सजगता का अध्ययन पर आधारित है। अनुसंधान के परिणामों से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं का मध्यमान माध्यमिक विद्यालयों के हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्राओं के मध्यमान से अधिक है और इन दोनों मध्यमानों में सार्थक अन्तर है। माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम के कला वर्ग एवं विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राओं में मानसिक सजगता माध्यमिक विद्यालयों के हिन्दी माध्यम के कला वर्ग एवं विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं की अपेक्षा अधिक पायी जाती है। इसका प्रमुख कारण यह हो सकता है कि कक्षा शिक्षण के दौरान अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक हिन्दी माध्यम के शिक्षक की तुलना में आधुनिक शिक्षण विधियों, गृहकार्य एवं कक्षा कार्य पर अधिक बल दिया जाता है, तथा जिससे अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं की मानसिक सजगता हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्राओं की अपेक्षा अधिक पायी जाती है।
Pages:35-38
How to cite this article:
विजय शंकर यादव, डाॅं0 डी0 एस0 सिंह बघेल "इलाहाबाद जिले में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मानसिक सजगता का अध्ययन". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 3, Issue 4, 2018, Pages 35-38
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
