Logo
International Journal of
Advanced Educational Research

Search

ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 2 (2018)
माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों के पारिवारिक वातावरण के सन्दर्भ में उनके शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन
Authors
संतोष कुमार यादव
Abstract
माण्टेसरी ने विद्यालय में घर के वातावरण की ही भाँति प्रेमयुक्त वातावरण बनाने का सुझाव दिया और विद्यालयों को बालकों का घर कहा है। अच्छे पारिवारिक वातावरण में माता-पिता अपने बच्चे को पर्याप्त समय देते हैं, इसके साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी बच्चों को प्रेम प्रदान करते हैं, जो उनकी शैक्षिक अभिरूचि के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होता है। प्रस्तुत अध्ययन ‘‘माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों के पारिवारिक वातावरण के सन्दर्भ में उनके शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन’’ है। इसका उद्देश्य उच्च, मध्यम एवं निम्न पारिवारिक वातावरण के विद्यार्थियों के शैक्षिक उपलब्धि में तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन में वर्णनात्मक शोध की सर्वेक्षणात्मक विधि का प्रयोग किया गया है। अध्ययन का प्रतिदर्श इलाहाबाद जनपद में स्थित विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों के उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत 240 विद्यार्थियों से प्राप्त किया गया था। यह प्रतिदर्श स्तरीय यादृच्छिक प्रतिदर्शन विधि का प्रयोग करते हुये चयनित किया गया है। उपकरण के रूप में के0एस0 मिद्ध द्वारा निर्मित ‘पारिवारिक वातावरण अनुसूची’ का प्रयोग किया गया है। अध्ययन में आँकड़ों के विश्लेषण के लिए टी-अनुपात सांख्यिकी विधि का प्रयोग किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया कि माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् उच्च, मध्यम एवं निम्न पारिवारिक वातावरण के विद्यार्थियों के शैक्षिक उपलब्धि में सार्थक अन्तर है अर्थात् पारिवारिक वातावरण के सन्दर्भ में शैक्षिक उपलब्धि में सार्थक अन्तर पाया।
Pages:295-297
How to cite this article:
संतोष कुमार यादव "माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों के पारिवारिक वातावरण के सन्दर्भ में उनके शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 3, Issue 2, 2018, Pages 295-297
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.