Logo
International Journal of
Advanced Educational Research

Search

ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 2 (2018)
वर्तमान बी.एड. महाविद्यालयों में स्कूल स्थानबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम
Authors
डाॅ. सलीम अहमद
Abstract
इस शोध-पत्र मेें वर्तमान बी.एड. महाविद्यालयों में स्कूल स्थानबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई है। बी.एड. पाठ्यक्रम जो कि पूर्व में एक वर्षीय था उसको वर्ष 2015 से द्विवर्षीय कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा पािरत राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (विनियम मानदण्ड तथा क्रियाविधि) विनियम 2014 के अनुसार बी.एड. पाठ्यक्रम में स्कूल स्थानबद्ध कार्यक्रम को एक अनिवार्य अंग बना दिया गया है। स्कूल स्थानबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 सप्ताह का निर्धारित किया गया है। स्कूल स्थानबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो भागों में बांटा गया है। बी.एड. पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में 4 सप्ताह एवं द्वितीय वर्ष में 16 सप्ताह के लिए स्कूल स्थानबद्ध प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को विद्यालय गतिविधियों में व्यस्त रखकर एक प्रभावशाली शिक्षक तैयार करना है। स्कूल स्थानबद्ध प्रशिक्षण द्वारा छात्रों को विद्यालय में एक पूर्णकालिक शिक्षक के उत्त्तरदायित्वों को निभाने का अवसर प्रदान होता है। इस शोध-पत्र में वर्तमान बी.एड. महाविद्यालयों में स्कूल स्थानबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य, विद्यालय आवंटन, बी.एड. महाविद्यालय, राज्य सरकार, एवं सम्बद्धता विश्वविद्यालय की भूमिका तथा छात्रों को आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई है।
Download
Pages:54-55
How to cite this article:
डाॅ. सलीम अहमद "वर्तमान बी.एड. महाविद्यालयों में स्कूल स्थानबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 3, Issue 2, 2018, Pages 54-55
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.