ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 1 (2018)
शिक्षकों की गुणात्मक शिक्षा के अभिवर्धन में मूल्यों की भूमिका
Authors
वंदना रानी
Abstract
मूल्य का अर्थ आदर्श और पुरुषार्थ से है जिसमें मानव जीवन का सम्पूर्ण विकास हो सके। मूल्यों का संबंध दार्शनिक, सामाजिक और व्यक्तित्व से होता है तथा शिक्षा का अर्थ विद्या ज्ञान का अर्जन और हस्तांरण, प्रशिक्षण। शिक्षा ऐसी हो जिसमें विनम्रता व विनयशीलता का समावेश हो, धर्मानुकूल, न्याय-सम्वत तथा सत्ययुक्त जीवनयापन करने की प्रेरणा दें। आचरण में ही ‘आचार्य’ शब्द आता है। इसलिए शिक्षक, प्रशिक्षण एवं शिक्षकों के पाठ्यक्रम में मूल्य शिक्षा का समावेश अनिवार्य है। शिक्षक जिसे राष्ट्र का निर्माण करना होता है, की भूमिका महत्त्वपूर्ण और जटिल गतिविधि है। अध्यापक शिक्षा की मात्रात्मकता के साथ गुणवत्ता की चर्चा आज की आवश्यकता है। वैश्वीकरण ने शिक्षा में आतिशय उपभोक्तावाद, व्यवसायवाद तथा सांस्कृतिक अध्यारोपण की नई समस्या प्रस्तुत कर दी है। आज के तकनीकी युग में कक्षाओं के छात्रों में विभिन्न संस्कृतियों के तालमेल, तरह-तरह के विज्ञापनों से उपजी नकारात्मकता, पश्चिमी सभ्यता एवं पश्चिमी जीवनशैली को अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति आदि अनेक कारणों से उनकी मूल्य प्रणाली में भारी बदलाव ला दिया है। इसलिए आज की कक्षाओं में प्रभावकारी अध्यापन हेतु शिक्षकों के सेवापर्व व सेवाकालीन प्रशिक्षणों की विषयवस्तु व स्वरूप में दोनों को सुमन्नत बनाकर उन्हें प्रशिक्षित करना होगा। आज के शिक्षक को विद्यार्थियों को इस योग्य बनाने की आवश्यकता है कि वे विभिन्न संस्कृतियों को समझना, परखना सीखें, वास्तविकता व अफवाहों को समझें और उनमें से अपनाने लायक गुणों को ही ग्रहण करें। यह तभी योग्य होगा जब आज का शिक्षक स्वयं को सशक्त करें।
शिक्षक समाज में चरित्र एवं मूल्यों की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। यह सर्वविदित तथ्य है कि बालक भावी राष्ट्र के कर्णधार हैं। अतः उन्हें नैतिक गुणों से युक्त होना चाहिए किन्तु जब तक उन्हें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा नहीं दी जायेगी तब तक गुणात्मकता का विकास नहीं हो पायेगा। अतः सर्वप्रथम हमें शिक्षक के गुणों में अभिवर्धन करना होगा, जिसमें भावी पीढ़ी को पूर्ण कर्मठता के साथ आगे आना होगा और पूर्ण उपेक्षाओं को शीध्र दूर करने के लिए कमर कसनी होगी।
Pages:151-152
How to cite this article:
वंदना रानी "शिक्षकों की गुणात्मक शिक्षा के अभिवर्धन में मूल्यों की भूमिका". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 3, Issue 1, 2018, Pages 151-152
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
