ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 1 (2018)
श्री राजीव गांधी की भारतीय राजनीति में भूमिका : एक ऐतिहासिक विश्लेषण
Authors
Dr. Sanjeet
Abstract
वस्तुतः स्वर्गीय प्रधानमन्त्री श्री राजीव गांधी का नाम भारतीय राजनीति के इतिहास में बड़े आदर से लिया जाता है। वे एक ऐसे दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे, जिन्होंने 21वीं सदी के भारत की परिकल्पना की थी और उसे कार्यरूप देने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया था। उन्होंने युवाओं की शक्ति को पहचाना और महान संकल्प के साथ आम जन तक पहुंच कर आम लोगों के जनप्रिय नेता बन गए। चूकिं उनकी राजनीतिक यात्रा अधिक लम्बी नहीं रही, फिर भी उन्होंने भारतीय राजनीति को नये आयाम प्रदान किये तथा भारत के विदेशी सम्बन्धों को सुधारने की दिशा में अहम् कदम उठाए। उन्होंने तत्कालीन पंजाब समस्या के सन्दर्भ में संत लौगोंवाल से बातचीत करके ईमानदारी से कार्य किया और इस गंभीर समस्या का समाधान खोजने में सफलता पाई। इसी तरह मिजोरम तथा असम समस्या के सन्दर्भ में उन्हें सफलता मिली। प्रस्तुत शोध पत्र में श्री राजीव गांधी की भारतीय राजनीति में भूमिका का ऐतिहासिक विश्लेषण किया गया है।
Download
Pages:379-382
How to cite this article:
Dr. Sanjeet "श्री राजीव गांधी की भारतीय राजनीति में भूमिका : एक ऐतिहासिक विश्लेषण". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 3, Issue 1, 2018, Pages 379-382
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
