ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 1 (2018)
दिल्ली सल्तनत के अधीन हिन्दू-मुस्लिम समन्वयवाद की प्रक्रिया: एक आलोचनात्मक अध्ययन
Authors
नरेश कुमार
Abstract
मध्यकालीन भारत मे हिंदू-मुस्लिम दो भिन्न संस्कृतियों के समन्वय की प्रक्रिया सम्पूर्ण मध्यकाल के दौरान एक निरंतर धारा के रूप में बहती रही है। इस प्रक्रिया ने संस्कृति के विभिन्न तत्वो-कला, साहित्य, आचार-विचार, व्यवहार सभी स्तरों पर संस्कृति व समाज को समृद्ध किया। उदारवादी तथा रूढ़िवादी दृष्टिकोणों से प्रभावित होने वाली यह प्रक्रिया सदैव एक समान गति से आगे नहीं बढ़ी। शासकों के वैयक्तिक दृष्टिकोण, धार्मिक वर्ग के प्रभाववश तथा विभिन्न परिस्थितियों के कारण यह प्रक्रिया कभी उन्नत और कभी बाधित होती रही। प्रस्तुत शोध पत्र में दिल्ली सल्तनत के अधीन हिन्दू-मुस्लिम समन्वयवाद की प्रक्रिया का एक आलोचनात्मक अध्ययन किया गया है।
Download
Pages:295-297
How to cite this article:
नरेश कुमार "दिल्ली सल्तनत के अधीन हिन्दू-मुस्लिम समन्वयवाद की प्रक्रिया: एक आलोचनात्मक अध्ययन". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 3, Issue 1, 2018, Pages 295-297
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
