ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 4 (2017)
उच्च शिक्षा में सम्मिलित छात्रों के सामाजिक विकास नेतृत्व क्षमता एवं लोकतांत्रिक विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की उपादेयता
Authors
बालेश्वर नाथ पाण्डेय
Abstract
वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व पटल पर तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना रही है। वैश्वीकरण एवं औद्योगीकरण के साथ ही भारत की एकता एवं अखण्डता के सुदृढ़ीकरण हेतु सामाजिक संतुलन एवं समरसता का वातावरण स्थापित करना हमारी शैक्षिक व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य है। जहाँ एक तरफ औद्योगीकरण एवं वैश्वीकरण के कारण प्रशिक्षित एवं कुशल भारतीय मानव संसाधन की आवश्यकता बढ़ी है वहीं दूसरी तरफ मानव संसाधनों को औद्योगिक वातावरण में समायोजन स्थापित करने में तनाव एवं मानसिक विक्षोभ का सामना भी करना पड़ रहा है। व्यवसायिक अनुशासन से समायोजन में भारतीय पेशेवर को मजबूत एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा स्तर पर ही छात्रों को सामाजिकता, नेतृत्व क्षमता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों हेेतु तैयार करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना को एक माध्यम के रूप में अपनाया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व निर्माण में सफल सिद्ध हुई है।
Pages:136-137
How to cite this article:
बालेश्वर नाथ पाण्डेय "उच्च शिक्षा में सम्मिलित छात्रों के सामाजिक विकास नेतृत्व क्षमता एवं लोकतांत्रिक विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की उपादेयता". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 2, Issue 4, 2017, Pages 136-137
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
