ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 3 (2017)
माध्यमिक स्तर पर सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्रों की शैक्षिक संतुष्टि का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डाॅ0 सतीश कुमार सिंह
Abstract
आधुनिक मनोवैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में संतुष्टि-असंतुष्टि को मानव व्यवहार की एक महत्वपूर्ण विमा स्वीकार किया जाता है। प्रेफेनबरगर (1961) ने ठीक ही कहा है कि “संतोष की एक झलक सम्पूर्ण दिन के कार्य को आल्हादित कर देती है तथा घटनाओ को निर्विघ्न रूप से संपन्न करती है, जबकि असंतोष की एक बदली कार्यकत्र्ता को नैराश्य की धुंध में घेर व लपेट लेती है। यही बात विद्यार्थी जीवन में भी अक्षरशः लागू होती है। विद्यार्थियो में अगर संतोष होगा, तो वे सुरुचिपूर्ण ढंग से, परिश्रम से, लगन से तथा तल्लीनता से अध्ययन कार्य को पूर्ण कर सकेंगे। शोधार्थी ने इसी समस्या को आधार मानते हुए शीर्षक “माध्यमिक स्तर पर सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्रों की शैक्षिक संतुष्टि का तुलनात्मक अध्ययन” के अंतर्गत शोध कार्य किया। इस शोध कार्य को मुरादाबाद शहर के माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित माध्यमिक स्तर के दो सरकारी एवं दो निजी विद्यालयों के 28.28 छात्रों पर किया गया तथा शोध अध्ययन के उपरांत यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि माध्यमिक स्तर पर सरकारी विद्यालय के छात्रों की शैक्षिक संतुष्टि निजी विद्यालयों के छात्रों की शैक्षिक संतुष्टि से सार्थक रूप से अधिक है।
Pages:153-155
How to cite this article:
योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डाॅ0 सतीश कुमार सिंह "माध्यमिक स्तर पर सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्रों की शैक्षिक संतुष्टि का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 2, Issue 3, 2017, Pages 153-155
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
