ARCHIVES
VOL. 1, ISSUE 4 (2016)
उच्चतर माध्यमिक शाला के शिक्षकों व शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के शिक्षकों के शिक्षकिय मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
सुश्री प्रियंका राठौर
Abstract
शिक्षण एक त्रिधु्रवीय प्रक्रिया है, जो कि तीन धु्रवों अर्थात शिक्षक छात्र व पाठ्यक्रम पर आधारित है। शिक्षक का शिक्षण में सर्वोच्च स्थान है परंतु आज के आधुनिक युग में देखा जा रहा है कि शिक्षक अपने मूल्य खोते जा रहे है या यह कह सकते है कि उनके मूल्यों का हनन हो रहा है।
आज समाज में व्यवसायीकरण से लोग प्रतिस्पर्धा करने लगे है, जिससे शिक्षक भी अछूता नही रह गया है, इस हेतु आधुनिक परिपे्रक्ष्य में मूल्य के अध्ययन की नितान्त आवश्यकता है। प्रस्तुत शोध अध्ययन में उच्च0 माध्य0 शाला के शिक्षक व शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के शिक्षकों के शिक्षकीय मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन हेतू बिलासपुर शहर के शिक्षकों का चयन कर उन पर डाॅ0 श्रीमती हरभजन एल0 सिंह व डाॅ0 एस0पी0 आलुवालीया द्वारा निर्मीत उपकरण - (TVI) Teachers Value Inventory मापनी का प्रयोग किया गया है।
निश्कर्श से ज्ञात होता है कि उच्च0 माध्य0 शाला के शिक्षकों व शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के शिक्षकों के सैध्दांतिक मूल्य, आर्थिक मूल्य, नैतिक मूल्य, धार्मिक मूल्य में सार्थक अंतर नही पाया गया तथा सामाजिक मूल्य शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के शिक्षकों में अधिक व राजनैतिक मूल्य उच्च0 माध्य0 विद्यालय के शिक्षकों में अधिक पाया गया।
Pages:47-50
How to cite this article:
सुश्री प्रियंका राठौर "उच्चतर माध्यमिक शाला के शिक्षकों व शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के शिक्षकों के शिक्षकिय मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 1, Issue 4, 2016, Pages 47-50
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
